Nirogi Haryana Yojana

Click here for Govt Schemes

Nirogi Haryana Yojana

Nirogi Haryana Yojana:- हरियाणा सरकार द्वारा एक नई अनूठी पहल की जा रही है जिसमें हरियाणा सरकार अपने राज्य के नागरिकों को अच्छी सेहत एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं एवं सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा सरकार द्वारा निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का शुभारंभ भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों द्वारा गत दिवस हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तोर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में धार्मिक नगरीय कुरुक्षेत्र में किया गया। इस योजना के तहत प्रथम चरण में 24,75,380 अंत्योदय परिवारों के 98,13,214 सदस्यों का सरकार द्वारा टेस्ट और स्वास्थ्य की जांच निशुल्क की जाएगी। कैसे मिलेगा Nirogi Haryana Yojana का लाभ, कौन होगा पात्र, सभी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से निरोगी हरियाणा योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Nirogi Haryana Yojana 2023

हरियाणा राज्य के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सत्र बजट 2022 के दौरान निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत हरियाणा के सभी लोगों का मुफ्त में हेल्थ चेकअप किया जाएगा। इसके अलावा इन सबका सरकार द्वारा डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जाएगा ताकि कभी भी जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। इस योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार द्वारा 6 भागों में बांटा गया है। पहले भाग में 98 लाख 13 हजार 214 लोगों का हेल्थ चेकअप फ्री में किया जाएगा। अगर इस दौरान कोई बीमारी निकलती है तो उस बीमारी का इलाज निशुल्क किया जाएगा।

राज्य के नागरिकों को इस योजना के माध्यम से अस्पतालों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। इन सभी टेस्ट और स्वास्थ्य की जांच निशुल्क की जाएगी। Nirogi Haryana Yojana के तहत अंत्योदय परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख या उससे कम है उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा देने के लिए शामिल किया गया है।

निरोगी हरियाणा योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Nirogi Haryana Yojana
प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा
उद्देश्य हेल्थचेक अप की सुविधा उपलब्ध कराना
लाभार्थी राज्य के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायता जांच एवं उपचार निशुल्क किया जाएगा  
राज्य हरियाणा
साल 2023

Nirogi Haryana Yojana का उद्देश्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा निरोगी हरियाणा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी लोगों को मुफ्त में हेल्थचेक अप की सुविधा उपलब्ध कराना है। अगर हेल्थ चेकअप के दौरान कोई बीमारी निकलती है तो उसका मुफ्त में इलाज किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के नागरिकों को उपचार हेतु 6 भागों में विभाजित किया गया है समस्त परिवार के सदस्य की स्वास्थ्य जांच सुचारू रूप से आयु अनुरूप होने से संक्रमण की जांच की जा सकेगी। जिसके लिए 25 से ज्यादा परीक्षण की श्रंखला निर्धारित की गई है।

इसके अलावा विशेष प्रकार के टेस्ट डॉक्टर की सलाह के बाद किए जाएंगे और 2 दिन में रोगी के क्षेत्र वार में रिपोर्ट दे दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होंगे। और नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधा प्राप्त करने के लिए अस्पतालों में पैसे खर्च नहीं करने होगें।

योजना के तहत लाभार्थियों को 6 वर्गों में बांटा गया

निरोगी हरियाणा योजना के तहत राज्य के नागरिकों को उपचार हेतु 6 वर्गों में विभाजित किया गया है। समस्त परिवार के सदस्यों स्वास्थ्य जांच सुचारू रूप से करने के लिए आयु के अनुरूप विभाजित किया गया है ताकि आयु अनुरूप होने वाले संक्रमण / गैर संक्रमण रोग की जांच की जा सके। आयु के अनुरूप 25 से ज्यादा परीक्षण की संख्या श्रंखला में निर्धारित की गई है।

  1. 0 से 6 साल तक,
  2. 6 महीने से 59 महीने तक,
  3. 6 से 18 साल तक,
  4. 18 से 40
  5. 40 से 60 साल और
  6. 80 से अधिक आयु के लोग शामिल है।

निरोगी हरियाणा योजना जांच विवरण

Nirogi Haryana Yojana में प्रत्येक वर्ग के लाभार्थियों को अलग-अलग रंग के ओपीडी कार्ड दिए जाएंगे। स्वास्थ्य जांच में संपूर्ण सामान्य शारीरिक जांच, शारीरिक माप ऊंचाई वजन पल्स बीपी, दांतो और आंखों की जांच को सम्मिलित किया गया है। इस योजना के तहत लाभार्थियों के सूचीबद्ध श्रेणीवार लैब टेस्ट किए जाएंगे। इसके अलावा विशेष प्रकार के टेस्ट डॉक्टर की सलाह के बाद किए जाएंगे। ओल्ड लैब टेस्ट की रिपोर्ट उपचार्य संबंधित आशा और एएनएम द्वारा अगले 2 दिन में रोगी को क्षेत्रवार दे दी जाएगी।

प्रथम चरण में 32 चिकित्सा संस्थानों को किया गया चिन्हित

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि निरोगी हरियाणा योजना को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की भागीदारी को सुनिश्चित किया गया है। इस योजना का क्रियान्वयन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रथम चरण में 32 चिकित्सा संस्थाओं को चिन्हित किया गया है। इन चिन्हित चिकित्सा संस्थाओं में सभी निर्धारित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा।

Nirogi Haryana Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • Nirogi Haryana Yojana 2023 के तहत हरियाणा के सभी लोगों का मुफ्त में हेल्थ चेकअप किया जाएगा।
  • निरोगी हरियाणा योजना का लाभ राज्य के सभी उम्र के नागरिकों को प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के नागरिकों को अब इस सुविधा का लाभ मिलने से अस्पतालों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • लोगों के स्वास्थ्य की जांच निशुल्क होने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • स्वास्थ्य की जांच होने से लोगों को कौन सी बीमारी है इस बात का पता चल सकेगा। तथा समय पर उपचार किया जा सकेगा।
  • इस योजना का क्रियान्वयन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रथम चरण में 32 चिकित्सा संस्थाओं को चिन्हित किया गया है।
  • समस्त परिवार के सदस्यों स्वास्थ्य जांच सुचारू रूप से करने के लिए आयु के अनुरूप विभाजित किया गया है ताकि आयु अनुरूप होने वाले संक्रमण/गैर संक्रमण रोग की जांच की जा सके।
  • आयु के अनुरूप 25 से ज्यादा परीक्षण की संख्या श्रंखला में निर्धारित की गई है।
  • इस योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त में दवाइयां भी दी जाएगी।
  • इन चिन्हित चिकित्सा संस्थाओं में सभी निर्धारित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा।
  • Nirogi Haryana Yojana 2023 के माध्यम से राज्य के नागरिकों को काफी लाभ पहुंचेगा।
  • राज्य के नागरिकों को इस योजना के माध्यम से अस्पतालों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी।
  • इन सभी टेस्ट और स्वास्थ्य की जांच निशुल्क की जाएगी।

निरोगी हरियाणा योजना के लिए पात्रता

  • निरोगी हरियाणा योजना के लिए आवेदकों हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • सभी वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना का लाभ सभी उम्र के नागरिकों को प्राप्त होगा।

Nirogi Haryana Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थाई प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर


Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on WhatsApp
Share on Telegram



Latest POst

Recent Updates


Haryana Goverment Schemes