MP Vridha Pension Yojana List

Click here for Govt Schemes

MP Vridha Pension Yojana List

MP Vridha Pension Yojana List:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गरीब वृद्ध और बुजुर्ग पुरुषों व महिलाओं को हर महीने पेंशन दी जाती है ताकि कोई भी वृद्धाजन किसी दूसरे पर निर्भर ना रहे और अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सके। जिसके लिए मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना को शुरू किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Old Age Pension List 2023 जारी कर दी गई है। अगर आपने भी मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना में आवेदन किया था तो आप अपना नाम MP Vridha Pension Yojana List में चेक कर सकते हैं।

सरकार द्वारा सभी उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश वृद्ध पेंशन योजना लिस्ट चेक करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया है जिसकी सहायता से घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट चेक की जा सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट चेक करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

MP Vridha Pension Yojana List

MP Vridha Pension Yojana List 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 60 साल से अधिक और 79 साल से कम आयु के वृद्धाजन पुरुष एवं महिलाओं को हर महीने 300 रुपए की आर्थिक सहायता पेंशन के रूप में दी जाती है इसके अलावा जिन लोगों की आयु 80 वर्ष से अधिक है उन्हें 500 रुपए की पेंशन राशि हर महीने प्रदान की जाती है। यह पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। ताकि इस पेंशन राशि की सहायता से वृद्धाजन अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सके। और अपना जीवन यापन अच्छे से व्यतीत  कर सके।

राज्य के जिन उम्मीदवारों ने मध्य प्रदेश वृद्ध पेंशन योजना के तहत आवेदन किया था वह अपना नाम ऑनलाइन लिस्ट में चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन लिस्ट जारी होने से घर बैठे आसानी से लिस्ट में नाम चेक किया जा सकता है। MP Vridha Pension Yojana List में जिन लोगों का नाम शामिल होगा उन्हें ही वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। 

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2023 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम   MP Vridha Pension Yojana List
राज्य   मध्य प्रदेश
लाभार्थी राज्य के वृद्ध नागरिक  
उद्देश्य   वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना
साल   2023
लिस्ट  चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट   socialsecurity.mp.gov.in/

MP Vridha Pension Yojana List का उद्देश्य

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट का मुख्य उद्देश्य वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना है ताकि जिन लोगों ने वृद्धा पेंशन योजना में आवेदन किया है वह घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सके। इस योजना के माध्यम से राज्य गरीब वृद्ध  एवं बुजुर्ग नागरिकों को हर महीने पेंशन का लाभ दिया जाता है ताकि वह अपने बुढ़ापे में अच्छे से जीवन व्यतीत कर सके और उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े और आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर राज्य के बुजुर्ग आत्मनिर्भर हो सके।

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना के लाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी वृद्ध जनों को जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन दी जाती है।
  • राज्य के जिन उम्मीदवारों की आयु 60 वर्ष 80 वर्ष के बीच होगी उन्हें सरकार द्वारा हर महीने 300 रुपए की पेंशन दी जाती है। और जिनकी आयु 80 वर्ष अधिक है उन्हें हर महीने 500 रुपए की पेंशन राशि दी जाती है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर बुजुर्ग नागरिकों को सहारा दिया जाता है ताकि वह किसी अन्य पर निर्भर ना रहे और अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सके।
  • MP Vridha Pension Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट जारी कर दी गई है।
  • लाभार्थी तहसील या किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाए बिना ऑनलाइन एमपी वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट चेक कर सकते हैं।
  • अगर उम्मीदवार का नाम पेंशन लिस्ट में शामिल होगा तो उसे हर महीने आर्थिक सहायता राशि बैंक अकाउंट में दी जाएगी। 

MP Old Age Pension Yojana के लिए पात्रता

  • एमपी वृद्धा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक  को मध्य प्रदेश का मूल निवासी चाहिए।
  • आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे नागरिक एमपी वृद्धा पेंशन योजना के लिए पत्र नहीं होंगे।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

MP Vridha Pension Yojana List 2023 कैसे चेक करें?

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट आप घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से चेक कर सकते हैं। एमपी वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसकी सहायता से आप आसानी से MP Vridha Pension Yojana List चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

MP Vridha Pension Yojana List

  • होम पेज पर आपको पेंशन हितग्राहियों की संख्या  सूची जिलेवारस्थानीय निकाय वार ग्राम पंचायत/वार्ड वार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एमपी वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट चेक करने के लिए नया पेज खुल जाएगा।

MP Vridha Pension Yojana List

  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत/जोन और ग्राम वार्ड का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको पेंशन का प्रकार चुनना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पेंशन लिस्ट आ जाएगी।
  • जिसमें आपको परिवार की समग्र आईडी, नाम, पिता का नाम, लिंग, आयु, पेंशन की स्वीकृति, पता आदि से संबंधित जानकारी दिखाई देगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से एमपी वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट चेक कर सकते हैं। 

MP Vridha Pension Yojana List FAQs

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट कैसे चेक करें?

MP Vridha Pension Yojana List सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं?

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना के तहत कितने रुपए की पेंशन राशि दी जाती है?

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना के तहत 60 से 69 वर्ष के वृद्धजन को 300 रुपए की पेंशन और 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को 500 रुपए की पेंशन राशि हर महीने दी जाती है।

MP Old Age Pension Yojana के तहत किस प्रकार आवेदन किया जा सकता है?

MP Vridha Pension Yojana List के तहत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। 



Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on WhatsApp
Share on Telegram



Latest POst

Recent Updates


Haryana Goverment Schemes