Haryana Kaushal Rojgar Nigam

Click here for Govt Schemes

Haryana Kaushal Rojgar Nigam

Haryana Kaushal Rojgar Nigam:- हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाने वाली भर्तियों में होने वाले भ्रष्टाचार और ठेकेदारी को खत्म करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम की शुरुआत की गई है। Haryana Kaushal Rojgar Nigam पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्सिंग नियुक्तियों को ऑनलाइन के माध्यम प्रदान कर बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार प्राप्त करने की सुविधा दी जाएगी। इस पोर्टल पर हरियाणा निगमों की भर्तियों की जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। अगर आप भी हरियाणा के शिक्षित बेरोजगार युवा है और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आप हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana Kaushal Rojgar Nigam से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल को 1 नवंबर 2021 को आरंभ किया गया था। कौशल रोजगार निगम पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के बेरोजगार युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य में आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली भर्ती को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करने के लिए और बेरोजगारी दर में कमी करने हेतु इस पोर्टल पर विभागों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी प्रदान की गई है। इसके अलावा आउटसोर्सिंग की भर्तियों को पारदर्शिता तरीके से निगम द्वारा आयोजित किया जा सकेगा। जिससे कर्मचारियों को शोषण से बचाया जा सकेगा और नियुक्तियों में होने वाली धांधली को रोककर योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से होने वाली भर्तियों के कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआई जैसी सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। Haryana Kaushal Rojgar Nigam के माध्यम से राज्य में बेरोजगारी की दर को कम किया जा सकेगा और युवाओं को सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान में सहायता मिलेगी। 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम Haryana Kaushal Rojgar Nigam  
शुरू किया गया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा  
लाभार्थी राज्य के नागरिक  
उद्देश्य आउटसोर्सिंग की भर्तियों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करना
राज्य हरियाणा  
साल   2023  
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन  
हेल्पलाइन नंबर 01722800130  
अधिकारिक वेबसाइट https://hkrnl.itiharyana.gov.in/  

 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा कौशल रोजगार निगम पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आउटसोर्सिंग भर्ती में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकना और ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्ति करना है। ताकि राज्य के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को पारदर्शिता के साथ रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सके। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के बेरोजगार युवाओं को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आउटसोर्सिंग के जरिए नौकरी उपलब्ध कराना है ताकि राज्य के शिक्षित युवा जो नौकरी की तलाश में इधर से उधर भटक रहे हैं उन्हें कौशल रोजगार निगम के माध्यम से ऑनलाइन भर्ती की जानकारी प्राप्त हो सके और उसके लिए आवेदन कर सके। हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल के माध्यम से ठेकेदारी और कर्मचारियों के शोषण को रोका जा सकेगा। इसके अलावा पात्र नागरिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेगा साथ ही देश में बेरोजगारी दर को भी कम करने में सहायता मिलेगी। 

Haryana Kaushal Rojgar Nigam के लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल की शुरूआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा 1 नवंबर 2021 को की गई थी।
  • इस पोर्टल को आउटसोर्सिंग के तहत की जाने वाली भर्तियों को ऑनलाइन माध्यम से किए जाने के लिए और राज्य के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर पैदा करने हेतु शुरू किया गया है।
  • राज्य के सभी आउटसोर्स भर्तियों को इस पोर्टल के माध्यम से चुना जाएगा। जिससे पारदर्शिता तरीके से ऑनलाइन भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
  • भर्ती होने के बाद सभी पात्र उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे उनमें स्किल का विकास होगा।
  • नियुक्त हुए कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत ईपीएफ और एसएफआई जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
  • Haryana Kaushal Rojgar Nigam के माध्यम से ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने में सहायता मिलेगी इसके अलावा कर्मचारियों को शोषण से बचाया जा सकेगा।
  • समय-समय पर इस पोर्टल पर स्किल ट्रेनिंग के लिए आवेदन निकाले जाएंगे। जिससे युवाओं के स्किल का विकास हो सकेगा और उन्हें भविष्य में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
  • योग्य एवं पात्र युवाओं को इस पोर्टल के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाया जा सकेगा और कार्यों में भी पारदर्शिता लाने में भी सहायता मिलेगी।
  • नई व्यवस्था के तहत सरकार द्वारा युवाओं का चयन अनुबंध अपॉइंटमेंट के अंतर्गत उनकी मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  • रोजगार प्रदान करने हेतु नागरिकों के लिए स्किल डेवलपमेंट टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
  • राज्य में आउटसोर्सिंग की भर्तियों में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसखोरी को भी इस नई सुविधा के माध्यम से रोका जा सकेगा।
  • राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी दर को इस योजना के माध्यम से कम करने में सहायता मिलेगी। 

हरियाणा में कौशल प्रशिक्षण से रोजगार प्रदान करने वाले विभागों की सूची

हरियाणा के विभिन्न विभागों द्वारा राज्य के नागरिकों को रोजगार प्रदान करने हेतु कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। जिनका विवरण निम्न प्रकार है-

  • पशुपालन और डेयरी विभाग
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • तकनीकी शिक्षा विभाग
  • शहरी स्थानीय निकाय विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • बागवानी विभाग
  • शहरी स्थानीय निकाय विभाग
  • हरियाणा कौशल विकास मिशन
  • सैनिक और अर्थ सैनिक कल्याण विभाग
  • अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

Haryana Kaushal Rojgar Nigam हेतु पात्रता

  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना में आवेदन करने हेतु 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिक पात्र होंगे।
  • राज्य के बेरोजगार शिक्षित नागरिक इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • आवेदक के पास शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज होना अनिवार्य है कि आप जिस पद हेतु आवेदन करेंगे उसकी योग्यता अनुसार आपको दस्तावेज देने होंगे।
  • हरियाणा के सभी वर्ग और जाति के युवा इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा कौशल रोजगार पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • नंबर मोबाइल
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

Haryana Kaushal Rojgar Nigam के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam

  • होम पेज पर आपको Registration का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।

हरियाणा कौशल रोजगार पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • यहां इस पेज पर आपको अपनी फैमिली आईडी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Display Members के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर आपको अपने नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Verify OTP पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे सदस्य विवरण, शिक्षित विवरण, सामाजिक आर्थिक विवरण, कार्य अनुभव की जानकारी आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आवेदक लॉगिन (Candidate Login)  करने की प्रक्रिया

  • आवेदक लॉगिन Candidate Login करने के लिए सबसे पहले आपको Haryana Kaushal Rojgar Nigam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Candidate Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आप Haryana Kaushal Rojgar Nigam पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।
  • इस प्रकार आपकी कैंडिडेट लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विभाग लॉगिन (Department Login) कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Department Login का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपना Username और Password दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर डिपार्टमेंट लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Portal पर Job Advertisement कैसे देखें?

  • रोजगार विज्ञापन देखने के लिए आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Job Advertisement के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां पर आपको आवेदन करने की सभी नौकरियों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी।
  • जिस भी नौकरी के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उसके सामने Check Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Apply के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आप अपना सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम FAQs

हरियाणा कौशल रोजगार निगम की शुरुआत कब की गई?

Haryana Kaushal Rojgar Nigam की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा 1 नवंबर 2021 को की गई।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल क्यों शुरू किया गया है?

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Portal को आउटसोर्सिंग भर्तियों को ऑनलाइन आयोजित किए जाने और पात्र एवं योग्य उम्मीदवारों को रोजगार प्रदान करने हेतु शुरू किया गया है।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना के लिए कौन कौन आवेदन कर सकते हैं?

हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना के अंतर्गत राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो नौकरी की तलाश में इधर से उधर भटक रहे हैं।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

Haryana Kaushal Rojgar Nigam पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ है। 

Haryana Kaushal Rojgar Nigam से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए क्या करें?

हरियाणा कौशल रोजगार निगम से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हेल्प लाइन नंबर 01722800130 पर संपर्क कर अपनी समस्या समाधान प्राप्त कर सकते हैं। 



Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on WhatsApp
Share on Telegram



Latest POst

Recent Updates


Haryana Goverment Schemes