Haryana Bhavantar Bharpai Yojana
Important Links
- VLE Insurance Process Flow
- RAP Registration Flow
- RAP and VLE INS POSP
- Life Insurance
- Life Insurance Renewal
- Motor Comprehensive
- Motor Third Party
- Personal Accident
- Fire and Allied Perils
- Health Insurance
- Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY)
- NPS
- CSC Digipay Commission Chart
- HDFC Commission
- Axis Bank Commission
- UCO Bank Commission
- ICICI Bank Commission
- BOB Bank Commission
- BOI Bank Commission
- CBI Bank Commission
- LIFE INSURANCE RENEWAL HANDBOOK
- Difference Between CSC RAP Insurance And CSC VLE Insurance - Registration | Products | Commission
- LIC Commission
Haryana Bhavantar Bharpai Yojana
Haryana Bhavantar Bharpai Yojana:- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा राज्य के किसानो को उनकी फसलों की सही कीमत प्रदान करने के लिए हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2023 को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को अपनी फसल मंडी में बेचने पर कम कीमत मिलती है अर्थात किसानो को नुकसान होता है उसकी भरपाई राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को कृषि में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। तो चलिए आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2023 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,दस्तावेज़ व दिशानिर्देश आदि आपके साथ साझा करने जा रहे है इस योजना की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2023
यह योजना हरियाणा सरकार की एक अनूठी योजना है। राज्य के जो किसान अपनी फसल जैसे सब्जिया ,फलो आदि को बाजार में बेचते है लेकिन उन्हें अपनी फसल बेचने पर उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है उन किसानो को राज्य सरकार द्वारा फसल का या तो मुआवजा या फिर फसल की कम कीमत की उचित भरपाई के रूप में प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाएगी । जिससे किसानो को उनकी फसल का सही मूल्य मिल सके। राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2023 के अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते है तो उन्हें योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ही राज्य के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते है।
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Haryana Bhavantar Bharpai Yojana |
इनके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | फसलों की उचित कीमत प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://subsidy.hortharyana.gov.in/ |
Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2023 का उद्देश्य
जैसे की आप सभी लोग जानते है हमारे देश कृषि प्रधान देश है जहा पर सबसे ज्यादा खेती की जाती है और बहुत से किसानो का जीवन खेती पर ही निर्भर करता है लेकिन बहुत से ऐसे किसान है जिनको अपनी फसल बाजार में बेचने पर सही पैसे नहीं पाते है जिसे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है इसी समस्या को देखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2023 को आरभ किया है। इस योजना के ज़रिये हरियाणा के जिन किसानो को अपनी फसल बेचने पर नुकसान हुआ है राज्य सरकार द्वारा उसकी भरपाई करना। जिससे किसानो की आय में वृद्धि होगी। इस योजना के ज़रिये राज्य के किसान अच्छे से आगे खेती कर सकेंगे और अपने और अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे। इस योजना के तहत किसानो को फसलों में हुए घाटे को कम करना। यही हरियाणा सरकार का उद्देश्य है।
योजना के अंतर्गत पहले चरण में शामिल फसलें
क्रं सख्या | फसल का नाम | संरक्षित मूल्य(रुपये प्रति क्विंटल ) | निर्धारित उत्पादन(क्विंटल प्रति एकड़) |
सब्जियां | |||
1. | आलू | 500 | 120 |
2. | प्याज | 650 | 100 |
3. | टमाटर | 500 | 140 |
4. | फूलगोभी | 750 | 100 |
5. | गाजर | 700 | 100 |
6. | मटर | 1100 | 50 |
7. | शिमला मिर्च | 900 | 80 |
8. | बैंगन | 500 | 110 |
9. | भिन्डी | 1050 | 70 |
10. | मिर्च | 950 | 70 |
11. | लौकी | 450 | 110 |
12. | करेला | 1350 | 40 |
13. | हल्दी | 1400 | 80 |
14. | पत्ता गोभी | 650 | 100 |
15. | लहसुन | 2300 | 50 |
16. | मूली | 450 | 100 |
फल | |||
17. | अमरूद | 1300 | 70 |
18. | आम | 1950 | 50 |
19. | किन्नू | 1100 | 104 |
भावांतर भरपाई योजना पंजीकरण समय की अवधि
इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने की निर्धारित की गयी समय की अवधि की सूची हमने नीचे दी हुई है।
क्रमांक | फसल का नाम | पंजीकरण अवधि | सत्यापन अवधि | सत्यापन इत्यादि के विरुद्ध अपील अवधि | बिक्री अवधि | |
आरंभ तिथि | समापन तिथि | तक | तक | दौरान | ||
1. | आलू | 15 सितंबर | 31 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 31 मार्च |
2. | प्याज | 15 दिसम्बर | 15 फरवरी | 15 मार्च | 25 मार्च | 1 अप्रैल – 31 मई |
3. | टमाटर | 15 दिसम्बर | 15 फरवरी | 15 मार्च | 25 मार्च | 1 अप्रैल- 15 जून |
4. | फूलगोभी | 15 सितंबर | 31 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 31 मार्च |
5. | किन्नू | 1 सितंबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 31 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 28 फरवरी |
6. | गाजर | 1 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 31 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 28 फरवरी |
7. | मटर | 1 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 31 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 28 फरवरी |
Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2023 के लाभ
- इस योजना का लाभ हरियाणा राज्य के किसानो को ही प्रदान किया जायेगा।
- राज्य के जिन किसानो को अपनी फसल को बाजार में बेचने पर कम कीमत मिली है। राज्य सरकार उन किसानो को फसल में हुए घाटे को कम करने के लिए भावांतर भरपाई योजना हरियाणा 2023 के तहत मुहावजा के रूप में प्रोत्साहन धनराशि प्रदान करेगी।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य के किसानो को इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- राज्य के किसानो का अपना बैंक अकाउंट खुला होना चाहिए तथा बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2023 के जरिये किसानों को कृषि में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने 10 फसलों को शामिल किया है। जैसे टमाटर, आलू, प्याज, फूलगोभी, किन्नू, गाजर, मटर, अमरूद, शिमला मिर्च, बैंगन आदि। इन फसलों का समर्थन मूल्य किसानो को प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के तहत लाभार्थी को आवेदन करने की सुनिश्चित की गयी अवधि के दौरान ई-पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा। अगर आप समय से इस योजना के तहत आवेदन नहीं कर सके तो वह इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के लिए पात्र नहीं होगा।
- उत्पादक को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की मंडियों में निर्धारित बिक्री अवधि के दौरान अपनी उपज की बिक्री सुनिश्चित करनी होती है।
- इस योजना के तहत, उत्पादक को प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए अपने उत्पाद को बेचने पर “जे” फॉर्म लेना अनिवार्य होगा।
योजना में शामिल की गयी फसलों की सूची
फसल का नाम | समर्थन मूल्य रुपये प्रति क्विंटल में) | अनुसूचित उत्पादन (क्विंटल / एकड़) |
आलू | 500 | 120 |
प्याज | 600 | 100 |
टमाटर | 500 | 140 |
फूलगोभी | 600 | 100 |
किन्नू | 1100 | 104 |
गाजर | 700 | 100 |
मटर | 1100 | 50 |
अमरूद | ||
शिमला मिर्च | ||
बैंगन |
Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2023 में पंजीकरण करने के दिशा निर्देश
- इस योजना के तहत किसानो को बुवाई अवधि के दौरान बागवानी एक्सपोजर (बीबीवाई) ई-पोर्टल के माध्यम से मार्केटिंग बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना ज़रूरी है।
- प्रमाणित क्षेत्र से असंतुष्ट होने पर किसान द्वारा अपील दायर करने का प्रावधान।
- निर्माता का नि: शुल्क पंजीकरण।
- इस योजना के तहत पंजीकरण केवल सुनिश्चित की गयी अवधि के दौरान खुला रहेगा।
- Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2023 के अंतर्गत पंजीकरण की सुविधा सर्व सेवा केंद्र / ई-दिशा केंद्र / विपणन बोर्ड / बागवानी विभाग / कृषि विभाग और इंटरनेट कियोस्क पर उपलब्ध होगी।
- इस योजना में पंजीकरण , सत्यापन , अपील जारी करना, बिक्री अवधि नीचे दी गयी तरीके के अंदर ही मान्य होगा।
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2023 के दस्तावेज़ (पात्रता )
- इस योजना के तहत केवल हरियाणा राज्य के किसानो को ही पात्र माना जायेगा।
- आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- फसलों का विवरण
- बीज वाली फसल का वर्णन
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2023 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे ?
- सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको किसान पटल का सेक्शन दिखाई देगा। आपको इस सेक्शन के नीचे किसान पंजीकरण करे का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन दिखाई देगा। आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे किसान का स्थान , किसान का विवरण , भूमि का विवरण ,बैंक का विवरण आदि भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सेव के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
प्रोत्साहन प्राप्त करने की प्रक्रिया
- प्रोत्साहन प्राप्त करने के लिए जे फॉर्म पर बिक्री करना अनिवार्य है।
- बिक्री करने के उपरांत बिक्री का विवरण बी बी वाइ ई पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
- यह सुविधा प्रत्येक संबंधित मार्केट कमेटी के कार्यालय में उपलब्ध होगी।
- यदि थोक मूल्य सुनिश्चित मूल्य से कम होता है तो भावांतर की भरपाई किसान को की जाएगी।
- प्रोत्साहन की राशि जे फॉर्म पर बिक्री तथा निर्धारित उत्पादन प्रति एकड़ के भाव के अंतर से गुणा करने पर दे होगी।
- बिक्री के 15 दिन की अवधि के अंदर प्रोत्साहन राशि किसान के आधार लिंक खाते में वितरित कर दी जाएगी।
- औसतन दैनिक थोक मूल्य मूल्य मंडी बोर्ड द्वारा चिन्हित की गई मंडियों के दैनिक भाव के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
पंजीकृत किसानो का विवरण कैसे देखे ?
- सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको नीचे किसानो का विवरण का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको एक किसान का विवरण देखने के लिए एक फॉर्म दिखाई देगा आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे फार्मर क्रमांक या मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर आदि भरनी होगी।
- इसके बाद आपको Go के बटन पर क्लिक करना होगा। Go के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर किसान का विवरण का जायेगा।
Latest POst
- LPG Gas Subsidy Check by mobile number
- PMEGP Loan Aadhar Card Se
- E Shram Card Balance Check Number
- How to Migrate CentOS 7 to AlmaLinux 8
- How to Install WHM/cPanel in Almalinux?
- Install cPanel on Rocky Linux 9 Server
- How to Link Aadhaar with UAN
- How To Setup LVS (Linux Virtual Server) Load Balancer on Rocky Linux 8.5
- Setup Quick DNS Server On Rocky Linux 8.5 Using Dnsmasq
- How To Install Ruby on Rails with Mysql on Rocky Linux 8.5
Recent Updates
- LPG Gas Subsidy Check by mobile number
- PMEGP Loan Aadhar Card Se
- E Shram Card Balance Check Number
- How to Migrate CentOS 7 to AlmaLinux 8
- How to Install WHM/cPanel in Almalinux?
- Install cPanel on Rocky Linux 9 Server
- How to Link Aadhaar with UAN
- How To Setup LVS (Linux Virtual Server) Load Balancer on Rocky Linux 8.5
- Setup Quick DNS Server On Rocky Linux 8.5 Using Dnsmasq
- How To Install Ruby on Rails with Mysql on Rocky Linux 8.5
Haryana Goverment Schemes
- Old Age Samman Allowance
- Widow Pension Scheme
- Disability Pension Scheme
- Financial Assistance to Destitute Children Scheme
- Financial Assistance to Non School Going Disabled Children
- Allowance to Dwarfs
- Allowance to Eunuchs
- Rajiv Gandhi Pariwar Bima Yojna
- Post-Matric Scholarship
- Merit Cum Means
- Pre-Matric Scholarship
- About MMPSY
- MMPSY PPT
- MMPSY HINDI Manual
- MMPSY English Manual
- Premium Chart for PMMDY (Pension Plan)
- Parivar Pehchan Patra (PPP)
- Download Family ID
- PMSVANidhi Process Flow
- PM SVANidhi through CSCs
- About PMSYM
- PMSYM Morpho Setting
- PMSYM Creative & FAQ
- PMSYM Process Manual