Gram Darshan Portal Haryana

Click here for Govt Schemes

Gram Darshan Portal Haryana

Gram Darshan Portal Haryana:- जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि हमारे देश में सभी राज्य सरकारों द्वारा डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का आरंभ किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि Haryana Gram Darshan Portal क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं आदि। तो दोस्तों यदि आप इस पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Haryana Gram Darshan Portal 2023

2 अक्टूबर 2020 को हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का आरंभ किया गया है। इस पोर्टल पर हरियाणा के 6197 ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड स्टोर किया जाएगा। हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। सभी ग्राम पंचायतों में करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। अब दुनिया में कहीं भी बैठकर हरियाणा ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारी Haryana Gram Darshan Portal के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के बारे में जानकारी

योजना का नाम Haryana Gram Darshan Portal
किस ने लांच किया हरियाणा सरकार
उद्देश्य हरियाणा के ग्रामीण जिलों की पूरी जानकारी स्टोर करना।
लाभार्थी हरियाणा के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करे

ग्राम दर्शन पोर्टल का उपयोग करने के लिए परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य

ग्राम दर्शन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को सीएम विंडो से भी जोड़ा जाएगा। इस पोर्टल को जनसहायक ऐप से भी जुड़े जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के ग्रामीण नागरिक केवल अपने परिवार पहचान पत्र में स्थाई निवास के गांव से संबंधित ही शिकायत एवं सुझाव दर्ज कर सकते हैं। प्राप्त हुए सुझाव एवं मांग सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक एवं सांसदों को दिखाए जाएंगे। ग्रामीण नागरिक द्वारा प्रदान किया गया सुझाव एवं मांग से संबंधित जानकारी समय-समय पर टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से ग्रामीण नागरिक तक पहुंचाई जाएगी। इस पोर्टल पर आवेदक को लगभग 50 अक्षरों का सुझाव या शिकायत प्रस्तुत करनी होगी। वह सभी नागरिक जिनके पास परिवार पहचान पत्र है वह इस पोर्टल पर अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करवा सकते हैं।

आज चंडीगढ़ में वर्चुअल माध्यम से ‘ग्राम दर्शन’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल पर राज्य की 6197 ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डाटा उपलब्‍ध होगा और हर गाँव की पूर्ण हो चुकी विकास परियोजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी व पंचायत में करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की सूची भी मौजूद होगी। pic.twitter.com/AVuTZ9L6qt

— Manohar Lal (@mlkhattar) October 2, 2020

Haryana Gram Darshan Portal का उद्देश्य

ग्राम दर्शन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के ग्रामीण जिलों की सभी जानकारी स्टोर करना है। जिससे कि ग्रामीण इलाके में रहने वाले नागरिकों को अपने गांव से संबंधित सभी जानकारी सिंगल क्लिक के माध्यम से मिल जाए। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि सरकारी योजनाएं आम नागरिकों तक पहुंच रही है या नहीं।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं

  • हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर हरियाणा के सभी ग्राम पंचायतों की संपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड्स स्टोर किया जाएगा।
  • इस पोर्टल की घोषणा हरियाणा सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2020 को की गई थी।
  • इस पोर्टल पर प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास योजनाओं की जानकारी भी होगी।
  • गांव में जो भी कार्य करवाए जाएंगे उससे संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
  • Haryana Gram Darshan Portal के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सरकारी योजनाएं आम आदमी तक पहुंच रही हैं या नहीं।
  • इस पोर्टल पर सरपंच, ग्राम सचिव आदि से संबंधित जानकारी भी होगी और इसके अलावा संपत्ति का विवरण भी इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत में करवाए जाने वाले सभी आवश्यक कार्यों की सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
  • अब दुनिया में बैठा कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायतों का विवरण इस वेबसाइट के माध्यम से देख सकता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी सेवाएं आम नागरिकों के लिए सरल बनेंगी।
  • सभी सरकारी योजना से संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

अपने गांव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

Gram Darshan Portal

  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको अपने गांव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत देने के लिए यहां क्लिक करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Gram Darshan Portal

  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
  • अब आपको आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको परिवार पहचान पत्र आईडी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नाम का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको ओटीपी भेजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुआ ओटीपी आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको मांग/सुझाव देने के लिए विकल्प का चयन करना होगा।
  • विकास कार्य से संबंधित मांग के मामले में विशिष्ट विभाग, श्रेणी, विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • सुझाव की स्थिति में आप को विशिष्ट विभाग, योजना एवं विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • शिकायत के मामले में आपको विभाग तथा विवरण दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • इसके पश्चात आपको जमा करें कि विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपने गांव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Haryana Gram Darshan Portal जनप्रतिनिधि लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ग्राम दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको जनप्रतिनिधि लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने निम्नलिखित ऑप्शन खुल कर आएंगे।
    • सांसद (राज्यसभा)
    • सांसद (लोकसभा)
    • विधायक
    • जिला परिषद मेंबर
    • पंचायत समिति मेंबर
    • सरपंच
  • आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप जनप्रतिनिधि लॉगिन कर पाएंगे।

विभाग लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको Gram Darshan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको विभाग लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

 हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल विभाग लोगिन

  • इसके पश्चात आपको विभाग का चयन करना होगा।
  • अब आपको पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप विभाग लॉगिन कर पाएंगे।

 



Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on WhatsApp
Share on Telegram



Latest POst

Recent Updates


Haryana Goverment Schemes