Bhulekh Haryana

Click here for Govt Schemes

Bhulekh Haryana

भूलेख हरियाणा ऑनलाइन जमाबंदी नकल चेक कैसे करें

Bhulekh Haryana 2023:- हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को भूमि संबंधी सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए जमाबंदी पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है। भूलेख हरियाणा को इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। राज्य के सभी नागरिकों को jamabandi.nic.in पोर्टल का लाभ प्राप्त होगा। हरियाणा के नागरिक भूलेख हरियाणा से जुड़ी जानकारी जैसे खसरा, खतौनी, जमाबंदी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट जमाबंदी पर जाना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Bhulekh Haryana से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप घर बैठे अपने भूलेख से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकें।

Bhulekh Haryana 2023

राज्य के नागरिकों को जमीन से संबंधी जानकारी जैसे भूलेख, खसरा, खतौनी जमाबंदी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा जमाबंदी पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे अपने Bhulekh Haryana से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है। भूलेख हरियाणा के माध्यम से राज्य के सभी लोगों को लाभ प्राप्त होगा। कहीं भी किसी भी समय राज्य के नागरिक जमाबंदी पोर्टल के माध्यम से अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। हरियाणा के नागरिकों को पहले अपनी भूमि की छोटी से छोटी जानकारी प्राप्त करने के लिए पटवारी या सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब राज्य के सभी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन भूमि से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। साथ ही सरकार और नागरिक के बीच पारदर्शिता आएगी।

भूलेख हरियाणा 2023 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Bhulekh Haryana
पोर्टल का नाम Jamabandi  
लाभार्थी राज्य के नागरिक  
उद्देश्य भूलेख संबंधी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना  
राज्य हरियाणा  
साल 2023  
भूलेख देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन  
अधिकारिक वेबसाइट   https://jamabandi.nic.in/

Haryana Bhulekh Portal का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को भूलेख ऑनलाइन देखने की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि राज्य के किसी भी नागरिकों को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता ना पड़े। हरियाणा भूलेख ऑनलाइन होने से नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी और साथ ही भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी। पहले राज्य के नागरिकों को अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। और उसके बावजूद भी उन्होंने भूलेख से संबंधी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती थी। इसलिए हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों को भूमि संबंधित सुविधा प्रदान करने के लिए हरियाणा भूलेख को ऑनलाइन कर दिया गया है।

Bhulekh Haryana ऑनलाइन देखने के लाभ

Haryana Bhulekh ऑनलाइन देखने से नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य का कोई भी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने भूलेख की जानकारी प्राप्त कर सकता है। हरियाणा के नागरिक किसी भी समय अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। भूलेख ऑनलाइन उपलब्ध होने से धोखाधड़ी जैसी समस्याओं में कमी होगी। राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते है। भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। हरियाणा के सभी जिलों की भूमि संबंधी विवरण ऑनलाइन देखा जा सकता है। अब नागरिकों को अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। ऑनलाइन भूलेख चेक करने से नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

हरियाणा के जिलेवार सूची जिनका भू अभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध है।

पंचकुला    गुरुग्राम
पानीपत झज्जर  
रोहतक  जींद  
सिरसा कैथल  
सोनीपत   करनाल
हिसार   रेवाड़ी
यमुनानगर   कुरुक्षेत्र
नूहं   फरीदाबाद
पलवल   फतेहाबाद
अम्बाला   भिवानी
महेंद्रगढ़   दादरी

भूलेख हरियाणा खसरा, खतौनी, जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको Jamabandi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

Bhulekh Haryana

  • होम पेज पर आपको Jamabandi के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Jamabandi Nakal For Checking के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

Bhulekh Haryana

  • अब आपको इस पेज पर सबसे पहले आपको सर्च का चयन करना होगा। जिससे आप अपनी भूमि की जानकारी देखना चाहते हैं। जैसे
    • By Owner Name
    • By Khewat
    • By Khasra Survey No.
    • By Date of Mutation
  • इसके बाद आपको जिले, तहसील और गांव का चयन करना होगा।
  • अब आपको जमाबंदी के साल का चयन करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपके सामने भूलेख से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से हरियाणा भूलेख, खसरा खतौनी, जमाबंदी नकल ऑनलाइन देख सकते है।


Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on WhatsApp
Share on Telegram



Latest POst

Recent Updates


Haryana Goverment Schemes